रायपुर. भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। मोर्चा अध्यक्ष ने आरिफ खान की टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री नियुक्ति किए गए हैं। युनुस कुरैशी रायपुर, यास्मीन बिलासपुर, अकरम कुरैशी राजनांदगांव, रजिया बेगम कोंडागांव, अमजद अली दुर्ग और समाद्दीन कोरियाद्ध को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मोहम्मद शाहिद खान और शकील अहमद को महामंत्री बनाया गया है। नजरुद्दीन खोखर, हमीद अहम शाह, बशीर अहमद, रसमीत खुराना और सैय्यद रजा को मंत्री पद दिया गया है। मखमूर खान कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। असगर अली कार्यालय मंत्री, गगन सिंह सह कार्यालय मंत्री, अबरार सिद्धिकी मीडिया प्रभारी, सौरभ देव सह मीडिया प्रभारी, वसीम अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी और जावेद रब्बानी सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में 39 सदस्य हैं। 23 स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं।
जिला अध्यक्ष- रायपुर जसपाल सिंह रंधावा, बलौदाबाजार गुलाम गौस, गरियाबंद आसिफ मेमन, महासमुंद आबिद खान, धमतरी इकबाल खोखर, बेमेतरा आकिब मलकानी, बालोद अकबर तिगाला, कवर्धा रूपेश जैन, कांकेर सलीम मेमन, कोडांगाव इरशाद खान, नारायणपुर मो. जावेद, दंतेवाड़ा मजमुल हक, सुकमा शेख जावेद अली, बिलासपुर मकबूल अली, मुंगेली कलीम बागड़ी, जांजगीर चांपा रविंद्र भाटिया, जशपुर असमल आजाद, सरगुजा स्वरूपकांत थामस, कोरिया अंकुर जैन की नियुक्ति की गई है।